रक्षा मंत्री यशवंतराव चव्हाण, एयर मार्शल अर्जन सिंह और रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव एचसी सरीन, एडजुटेंट जनरल लेफ़्टिनेंट जनरल कुमारमंगलम के साथ गहन मंत्रणा में व्यस्त थे. मुद्दा था छंब सेक्टर में उस दिन सुबह हुआ पाकिस्तानी टैंकों और तोपों का ज़बरदस्त हमला जिसने भारतीय सेना और ख़ुफ़िया एजेंसियों को अचरज में डाल दिया था.
बैठक शुरू हुए अभी आधा घंटा भी नहीं हुआ था कि थलसेनाध्यक्ष जनरल चौधरी ने कमरे में प्रवेश किया. उन्होंने एयर मार्शल अर्जन सिंह के साथ कुछ देर दबे शब्दों में बात की और रक्षा मंत्री चव्हाण की तरफ़ देख कर कहा कि उन्हें छंब सेक्टर में वायु सेना के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए.
जाने-माने वायुसेना इतिहासकार पुष्पिंदर सिंह बताते हैं, "जब छंब में लड़ाई शुरू हुई 1 सितंबर, 1965 को, पाकिस्तानी सेना काफ़ी आगे आ गई थी और भारतीय सेना काफ़ी ख़तरे में थी, तो रक्षा मंत्री चव्हाण ने अर्जन सिह को बुलाया. उन्होंने उनसे पूछा, 'तुम हमारे लिए क्या कर सकते हो?' अर्जन सिंह ने कहा, 'आप मुझे 'गो अहेड' दीजिए. हम 45 मिनट के अंदर सबसे क़रीबी ठिकाने पठानकोट से अपने विमानों को उड़ा देंगे.' चव्हाण ने तुरंत हाँ कहा."
पुष्पिंदर बताते हैं, "अर्जन सिंह ने वहीं से हुक्म दिया, 'गेट एयरबौर्न.' अँधेरा हो रहा था. सब लोग पहले से ही तैयार थे. जैसे ही अर्जन सिंह का आदेश मिला 8 वैंपायर विमानों ने छंब पर बंमबारी करने के लिए उड़ान भरी. इसी को नेतृत्व कहा जाता है."
अर्जन सिंह ने सबसे अधिक नाम कमाया 1944 की बर्मा की लड़ाई में जहाँ उन्हें लार्ड माउंटबेटन ने 'डिसटिंग्विश्ड फ़्लाइंग क्रॉस' से सम्मानित किया.
पुष्पिंदर सिंह बताते हैं, "अर्जन सिंह की 'कमिशनिंग' हुई थी 1939 में 'क्रैमवेल' से. तब दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका था. तब भारतीय वायु सेना का एक ही स्कवार्डन था नंबर 1 स्कवार्डन. उनके ज़्यादातर जहाज़ थे 'लाईज़ेंडर.' उनकी शुरुआती 'पोस्टिंग' हुई थी उत्तर पश्चिम सीमाँत प्रांत में. जब जापान ने बर्मा पर हमला किया तो उस इलाके में भारी मात्रा में भारतीय सैनिक भेजे गए."
वो कहते हैं, "अर्जन सिंह नंबर 1 स्कवार्डन को 'लीड' कर रहे थे. उस समय उनकी उम्र थी मात्र 25 साल. उन्हें इंफाल भेजा गया. जब जापानी हमला शुरू हुआ तो नंबर 1 स्कवार्डन ने भारतीय सेना को 15 महीनों तक बहुत 'सपोर्ट' दिया. उन को 'इंफाल का रक्षक' और 'टाइगर्स ऑफ़ इंफाल' भी कहा गया, क्योंकि नंबर 1 स्कवार्डन का प्रतीक चिन्ह भी 'टाइगर' ही था. उनको युद्ध स्थल में ही 'डिस्टिंग्विश फ़्लाइंग क्रॉस' मिला."
पुष्पिंदर कहते हैं, "ये वायु सेना का बहुत बड़ा सम्मान होता है. लार्ड लुई माउंटबेटन दक्षिण एशिया कमान के सर्वोच्च सेनापति थे. वो खुद फ़्रंट पर गए थे अर्जन सिंह को ये सम्मान देने. इससे उनको बहुत प्रेरणा मिली."
इससे पहले अर्जन सिंह उत्तर पश्चिम सीमाँत प्रांत में वज़ीरस्तान के मीरनशाह जैसे सुदूर इलाके में तैनात थे. सितंहर 1940 में उन्होंने वहाँ से 50 उड़ानें भरीं और अगले महीने 80. इन अभियानों के दौरान कई बार उन पर ज़मीन से गोलीबारी हुई, लेकिन इन सबने उनके जुझारूपन को तोड़ा नहीं.
एयर कॉमोडोर जसजीत सिंह मार्शल अर्जन सिंह की जीवनी 'द आइकन' में एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं, "जब अर्जन सिंह तीसरा ग़ोता लगा रहे थे, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनके इंजन पर कोई गोली लगी है. उस समय विमान काफ़ी नीचाई पर था. ख़ैर किसी तरह कलाबाज़ियाँ खिलाते हुए उन्होंने अपने विमान को खैसोरा नदी के पास एक सूखी जगह पर उतार लिया."
वो लिखते हैं, "क्रैश-लैंडिंग के दौरान अर्जन सिंह का चेहरा विमान के 'इंस्ट्रुमेंट पैनल' से टकराया और उनके चेहरे पर गहरी चोट आई. लेकिन उस समय अर्जन सिंह की चिंता कुछ और ही थी. जैसे ही विमान ने 'क्रैश-लैंड' किया, उनका 'गनर' ग़ुलाम अली उतर कर दौड़ने लगा. अर्जन सिंह ने देखा कि ग़ुलाम अली उसी पहाड़ी की तरफ़ दौड़ा चला जा रहा है, जहाँ से घात लगा कर क़बीले के लोग पहले से ही गोलीबारी कर रहे थे."
एयर कॉमोडोर जसजीत सिंह आगे लिखते हैं, "एक भी लम्हा गंवाए बिना अर्जन सिंह नाक से बहते ख़ून के बावजूद तेज़ी से उसके पीछे भागने लगे और चारों तरफ़ से चल रही गोलियों के बीच 50 गज़ आगे दौड़ कर उसे पकड़ लिया और उसे उल्टी दिशा में भागने के लिए कहा, जहाँ विमान ने 'क्रैश-लैंड' किया था. हमारी अपनी सेनाएं भी इस नाटकीय घटनाक्रम को देख रही थीं. उन्होंने दोनों को बचाने के लिए क़बाएलियों पर हमला बोल दिया."
दुनिया में बहुत कम वायुसेनाध्यक्ष होंगे जिन्होंने मात्र 40 साल की उम्र में ये पद संभाला हो और सिर्फ़ 45 साल की उम्र में 'रिटायर' हो गए हों.
पुष्पिंदर सिंह बताते हैं, "जब अर्जन सिंह 1964 में वायुसेनाध्यक्ष बने तो वो बहुत युवा थे. 1962 में चीन से लड़ाई हारने के बाद भारतीय वायुसेना विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना बना रही थी. उस समय भारत के पास मुश्किल से 20 स्कवार्डन रहे होंगे. उनके भी अधिकतर विमान जैसे मिसटियर्स, कैनबरा हंटर्स और तूफ़ानीज़ पुराने पड़ चुके थे. उनके पास थोड़े से मिग 21 भी थे. भारत के पहले मिग 21 तब आए जब अर्जन सिंह एयर चीफ़ बन रहे थे."
वो कहते हैं, "हमारी दीर्घकालिक योजना थी कि हम थोड़े से मिग 21 रूस से ख़रीदेंगे और बाकी हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स के कारख़ाने में बनाएंगे. शुरू में पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई अच्छी नहीं गई. हमारे कुछ जहाज़ गिर गए और कुछ ज़मीन पर ही बरबाद हो गए. उन्होंने रक्षा मंत्री चव्हाण से कहा कि आप हमें 'ऑपरेट' करने की आज़ादी दीजिए. चव्हाण ने उनकी ये बात मान ली."
पुष्पिंदर सिंह कहते हैं, "अगर तीन हफ़्तों के बाद युद्ध विराम नहीं हुआ होता तो इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत ने पाकिस्तान की वायु सेना को नेस्तानुबूद कर दिया होता. इसकी वजह ये थी कि भारत के पास पाकिस्तान से कहीं अधिक युद्धक विमान थे और पाकिस्तान के पास 'स्पेयर्स' की भारी कमी पड़ रही थी. लेकिन युद्ध विराम होने की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध एक तरह से 'ड्रा ' के रूप में समाप्त हुआ था."
Tuesday, April 30, 2019
Thursday, April 4, 2019
मेसी ने 90वें मिनट में फ्री-किक पर गोल कर हार से बचाया, बार्सिलोना और विलारियल का मैच ड्रॉ
बार्सिलोना/विलारियल. स्पेन का फुटबॉल क्लब बार्सिलोना मंगलवार रात ला लिगा में विलारियल से 2-4 से पीछे था। मैच के 90वें मिनट में लियोनेल मेसी ने फ्री-किक पर गोल किया। इसके बाद लुईस सुआरेज ने 90+3वें मिनट में गोल किया। मैच 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ। बार्सिलोना 30 मैच में 70 पॉइंट के साथ टॉप पर है। मेसी ने करिअर में 47वीं बार फ्री-किक पर गोल किया। उनके नाम फ्री-किक पर गोल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में फ्री-किक पर गोल किया। मेसी के टीम साथी उन्हें फ्री-किक का किंग कहते हैं।
मेसी 9.15 मी दूर से शॉट जमाते हैं
यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना की रिसर्च के अनुसार- मेसी टॉप लेफ्ट कॉर्नर से इतने परफेक्ट तरीके से फ्री-किक लेते हैं कि गेंद खिलाड़ियों और गोलकीपर को चकमा देते हुए गोलपोस्ट तक पहुंच जाती है। किक के पहले मेसी गेंद को रोकते हैं, सिर उठाते हैं और बॉडी को हल्का झुकाते हुए गेंद पर किक करते हैं। उनकी फ्री-किक पर गोल करने की टेक्नीक साल दर साल बेहतर होती जा रही है।
डेब्यू के बाद शुरुआती 10 साल में उन्होंने सिर्फ 19 गोल फ्री-किक पर किए। जबकि पिछले 4 सीजन में 27 गोल किए हैं। बार्सिलोना के टीम साथी सर्जियो बस्केट्स कहते हैं, 'मेसी ट्रेनिंग के दौरान भी उतने ही कनसिस्टेंट होते हैं, जितने मैदान पर मैच के दौरान। यहां तक कि ट्रेनिंग में भी उनके फ्री-किक पर गोल करने का औसत 100 प्रतिशत रहता है। फ्री-किक पर गोल करने के मामले में दुनिया में उनसे बेस्ट खिलाड़ी कोई नहीं है। उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती।'
स्पेनिश स्पोर्ट्स अखबार मार्का की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी ट्रेनिंग के दौरान फ्री-किक की भी प्रैक्टिस करते हैं। परफेक्ट फ्री-किक के लिए ताकत, पोजीशनिंग, स्ट्राइकिंग, बैलेंस और विजन इन 5 स्किल की जरूरत होती है। इनके लिए वे अपने और गोलपोस्ट के बीच प्लास्टिक की डॉल रखते हैं और फिर फ्री-किक जमाते हैं। वे ऐसे गोल करने की प्रैक्टिस करते हैं, जिससे डॉल गिर न पाए। उनके और गोलपोस्ट के बीच की दूरी 9.15 मीटर होती है। शॉट जमाते समय उनका पैर 50 डिग्री के एंगल पर मुड़ा रहता है।
16 महीने में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड
7 वीं बार फ्री-किक पर गोल किया मेसी ने मौजूदा सीजन में। यह उनके करिअर का बेस्ट है।
12 गोल फ्री-किक पर किए मेसी ने पिछले 16 महीने में। दुनिया में सबसे ज्यादा।
13 शॉट के बाद पहली बार फ्री-किक पर गोल कर पाए थे मेसी 2008 में।
11 लगातार 11 सीजन में मेसी ने फ्री-किक पर गोल किए। 407 शॉट पर 32 फ्री-किक गोल।
मेसी पूरा पैर जमीन पर रखकर शॉट जमाते हैं, जिससे उनकी स्टेबिलिटी और शॉट पर कंट्रोल ज्यादा रहता है। एक्यूरेसी के लिए कंधों और छाती को झुकाते हुए शरीर को कॉम्पेक्ट पोजीशन पर ले जाते हैं। इसलिए उन्हें डेड बॉल स्पेशलिस्ट कहा जाता है।
मेसी फ्री-किक जमाते समय मैग्नस इफेक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें गेंद जमीन पर पड़ने के बाद आगे की तरफ जाने की जगह पीछे की तरफ मूव करती है। गोलकीपर को लगता है कि गेंद सीधी जाएगी लेकिन गेंद की दिशा बदल जाती है।
गोलकीपर को कन्फ्यूज करना ही कौशल : मेसी
ईमानदारी से कहूं तो मुझे खिलाड़ियों के ऊपर से गोल करना बहुत पसंद है। मुझे ऐसा गोल करना अच्छा लगता है, जिसमें गोलकीपर को समझ ही नहीं आए कि मैं किस साइड गोल कर रहा हूं। गोलकीपर को कन्फ्यूज करना ही हर खिलाड़ी का कौशल है।'

Subscribe to:
Comments (Atom)